रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक होमगार्ड और किसान नेता के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान नेता ने उत्तेजित होकर होमगार्ड को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विवाद बढ़ने पर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस कारण शुरू हुआ और न ही इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से भी समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
घटना के कारणों एवं तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।)