• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • On 26/05/2026, the continuous protest by the traders of United Industry Trade Board Mohan Road Budheshwar unit

दिनांक 26/05/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मोहान रोड बुद्धेश्वर इकाई के व्यापारियों द्वारा लगातार हो रही

बिजली कटौती एवं विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने भीषण गर्मी एवं समय से बिजली आपूर्ति न होने के कारण व्यापार पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

मौके पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे को व्यापारियों ने बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, इकाई अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सत्या यादव, करुणेश प्रताप सिंह, अंगद सिंह, प्रभाकर मिश्रा, योगेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की कार्यशैली अत्यंत लापरवाह एवं मक्कार हो चुकी है। समय पर बिजली न मिलने से व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा आम जनमानस भीषण गर्मी में परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि यदि बिजली कटौती में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बिजली विभाग के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

वहीं दूसरी ओर संगठन के इकाई अध्यक्षों द्वारा विभिन्न मार्केटों में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।