• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sitapur
  • Sidhauli (Sitapur): Allegations of illegal felling of lush green trees in Chhavan village; aggrieved party seeks justice.

सिधौली (सीतापुर): ग्राम छावन में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप, पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

सिधौली, सीतापुर। सिधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम छावन में हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। उसका कहना है कि इस संबंध में उसने कई बार वन विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित का आरोप है कि न तो इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही अवैध कटाई रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है। उसका कहना है कि शिकायत करने पर केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने के कारण संबंधित ठेकेदार द्वारा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उसने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध पेड़ कटान पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।