• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The concept of Ramrajya and cow breeding is the basic objective of the soul - Pandit Rajkumar Mishra

रामराज्य की अवधारणा व गौसंवर्धन ही आत्मा का मूल उद्देश्य- पंडित राजकुमार मिश्र

वाराणसी- समाज के समग्र उत्थान, धर्मरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ स्थापित “संकल्प रामराज्य सेवा ट्रस्ट”  की स्थापना की गई है। ट्रस्ट के संस्थापक पंडित राजकुमार मिश्र ने बताया कि संस्था धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, चिकित्सीय एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, योग एवं आध्यात्मिक जागरण, गौसंवर्धन तथा साधु-संतों के सम्मान एवं उनके मार्गदर्शन के प्रसार के साथ-साथ विद्यालय, गुरुकुल, महाविद्यालय, चिकित्सालय, एम्बुलेंस,अनाथालय एवं वृद्धाश्रम जैसे जनहितकारी संस्थानों की स्थापना एवं संचालन करना है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण, खेल एवं युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा जरूरतमंद, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सहयोग हेतु विविध योजनाएं संचालित करेगा। पंडित मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना करते हुए “रामराज्य” की अवधारणा को साकार करना है, जिसमें समता, न्याय और लोककल्याण की भावना सर्वोपरि हो।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन  किया गया जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय सचिव योगिराज व्योम भूषण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष   नीरज कुमार शुक्ला, को नियुक्त किया गया है। शीतला प्रसाद पाण्डेय को राष्ट्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी तथा आशुतोष उपाध्याय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश का प्रसार कर सके।

-राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद न्यूज़ टीवी