• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Topic: OBC Congress makes a major announcement regarding social justice, caste census and OBC rights

विषय: सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और ओबीसी अधिकारों को लेकर ओबीसी कांग्रेस का बड़ा ऐलान

आज लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग द्वारा देश के इतिहास में सामाजिक क्रांति के अगुआ महात्मा ज्योतिबा फुले जी के 200वीं जयंती को " बैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस " के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय चेयरमैन, पिछड़ा वर्ग विभाग आल इंडिया कांग्रेस कमेटी, अविनाश पांडे (प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), के. राजू (प्रभारी, झारखंड कांग्रेस कमेटी), श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस, राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय चेयरमैन अनुसूचित जाति विभाग ,कांग्रेस, पोन्नम प्रभाकर (परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, तेलंगाना), अजय कुमार लल्लू, प्रभारी इंचार्ज, उड़ीसा कांग्रेस, कमलेश्वर पटेल (सदस्य, कांग्रेस कार्य समिति), उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया ।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी वर्गो को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी वाले भागीदारी न्याय आंदोलन की अगुआई करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे जी और नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गाँधी जी का आभार व्यक्त किया और उत्तर प्रदेश के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को ओबीसी की जातिगत जनगणना, ओबीसी महिलाओं की सभी लोकसभा सीटों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी के लिए गाँव गाँव, चौराहे चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की ।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अनिल जय हिन्द जी ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर जी के गुरु महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने पिछड़े दलित आदिवासी समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए जीवन भर त्याग और संघर्ष किया, अनिल जय हिन्द ने सरकार को चेताया कि महिलाओं को उनके हिस्सेदारी से वँचित करने की मनुवादी सोंच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गाँधी जी के सन्देश भी पढ़ कर सुनाया। राजेंद्र पाल गौतम जी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि बहुजनों की ख़ामोशी ही उनकी गुलामी का मुख्य कारण हैं। इसलिए हमें अपने साथ होने वाले हर अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा होना पड़ेगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई पीढ़ी दर पीढ़ी लड़नी पड़ेगी।

कार्यक्रम में तेलंगाना कांग्रेस सरकार में परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर को जनगणना को वैज्ञानिक तरीके से कराने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार को तेलंगाना मॉडल अपना कर पिछड़ों को देश के सभी संस्थाओं -संसाधनों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देकर उनके साथ न्याय करना चाहिए।  कांग्रेस महासचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय जी ने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ों को जोड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है,आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड प्रभारी के. राजू ने राहुल गाँधी जी के भागीदारी के मुद्दे को उत्तर प्रदेश में मज़बूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना किया। कांग्रेस सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल जी ने मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में पिछड़ों के साथ होने वाले भेदभाव और आरक्षण घोटालों की चर्चा कर बीजेपी सरकार की हिन्दू राजनीति की हक़ीक़त को उजागर किया। उड़ीसा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जातिगत जनगणना के बाद पूरे ओबीसी की आबादी में से अतिपिछड़े वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

उत्तर प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष मनोज यादव ने कार्यक्रम में आए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए हमें इसी तरह एकजुटता और धैर्य से काम करने की जरूरत है। ताकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा जी ने जिस भरोसे के साथ उत्तर प्रदेश संगठन में सामाजिक न्याय के मूल्यों की नींव रखी थीं,उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जा सके।

इस ऐतिहासिक आयोजन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक न्याय के प्रमुख विचारकों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), पोन्नम प्रभाकर (परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, तेलंगाना),
अविनाश पांडे (प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी),
के. राजू (प्रभारी, झारखंड कांग्रेस कमेटी),
कमलेश्वर पटेल (सदस्य, कांग्रेस कार्य समिति),
अजय राय (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी),
राकेश राठौर (सांसद, सीतापुर),
राजेंद्र पाल गौतम (अध्यक्ष, एससी विभाग),
वरुण चौधरी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,एनएसयूआई )
आराधना मिश्रा (नेता, कांग्रेस विधानमंडल दल),
रवि प्रकाश वर्मा (पूर्व सांसद),
 वीरेंद्र चौधरी विधायक 
अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस महासचिव प्रभारी ओड़िसा ),जितेन्द्र बघेल (राष्ट्रीय सचिव ), शाहनवाज़ आलम (राष्ट्रीय सचिव ), सुशील पासी (राष्ट्रीय सचिव ),पूर्व मंत्री मसूद अहमद,अनिल यादव,मनोज यादव, देवेंद्र निषाद, डॉ. राहुल राजभर, प्रतिभा अटल पाल,जितेंद्र पटेल,ममता राजपूत, डॉ. राजकुमार मौर्या,राहुल राय प्रजापति,सूर्यकेश विश्वकर्मा,संकल्प नंदन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया ।