वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में रविवार को बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़ समेत कई स्टेशनों पर जल पुनर्भरण बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों के बजाय गैर-प्लास्टिक बोतलों के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही माइक्रो प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए विक्रेताओं व कर्मचारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ। प्रमुख स्टेशनों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन रखे गए तथा पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।