• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • On extension of the tenure of the Pradhans by six months, the villagers welcomed them by garlanding them.

प्रधानों का छ: महिने का कार्यकाल बढ़ने पर प्रधान का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम ग्राम पंचायत रनिया ठेर एरोला में उस समय ग्रामीणो में हर्ष का माहौल हो गया जब, राष्ट्रीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधान 20 मई को  इको गार्डन लखनऊ पहुँच गए थे, और उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अपनी मांगों का एक ज्ञापन सोपा इस ज्ञापन को देने वालो में रनियाठेर  के ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी के पति और करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर अविनाश चौहान जो कि मूंढापांडे ब्लॉक प्रधान संघ का नेतृत्व कर रहे थे बह भी शामिल थे, उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानो की मांग थी कि पंचायत चुनाव समय से किए, जाए नही तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाए, इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई दिन अपनी सरकार में मंथन करने के बाद ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, जनहितकारी निर्णय लेकर ग्राम प्रधानों का छः महीने के लिए, कार्यकाल बढ़ा दिया है हम सभी उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल आभार व्यक्त करते है, साथ ही गांवों के विकास कार्य बिना रुकावट के जारी रहेंगे इस तरह का निर्णय उत्तर प्रदेश में पहली बार लिया गया है इस फैसले से उतार प्रदेश के

 लगभग 57,694 ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया गया है आज जब हम समस्त ग्राम प्रधान बुधवार के दिन अपनी अपनी ग्राम पंचायतो में लखनऊ से बापस पहुँचे तो सभी ग्राम प्रधानों का क्षेत्र की जनता ने फूल माला पहना कर स्वागत किया है, आगे अब गांव के अंदर बचे अधूरे काम आने वाले छः महीने में पूरे कर दिए जायगे ये फैसला इस लिए भी जरूरी था की पिछली बार सरकारी अधिकारियों को प्रशासक बना दिया था उस समय उन प्रशासकों पर बहुत भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे ग्रामीण अशोक कुमार, ओमवीर, प्रेमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, कौशल सिंह, सुधीश, लोकेश, रिंकी, ममता देवी, संतोष देवी, सुनीता, लता देवी गुड़िया देवी आदि ने स्वागत किया।