रामपुर/उत्तर प्रदेश। रामपुर में नगर विधायक आकाश सक्सेना ने बुधवार दोपहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह समिति स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सकों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता और संचारी रोगों की रोकथाम के संकल्प के साथ हुई विधायक आकाश सक्सेना ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को आशा कार्यकर्ताओं और रैली में शामिल लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने जोड़ दिया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छ वातावरण और जन भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक आकाश सक्सेना ने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दे और कलर तथा पानी की टंकियां की नियमित सफाई करें। उन्हें बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच करने सलाह दी। विधायक आकाश सक्सेना ने कहा सरकार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चला रही है। जिसकी सफलता जन सहयोग पर निर्भय करेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण करेंगी। तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। अभियान में फागिंग एंटी लार्वा छिड़काव साफ सफाई और जन जागरुकता कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह जागरूकता रैली सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।