एनसीसी कैडेट्स की सामाजिक पहल -विशेष बच्चों को बांटे उपहार

नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ के 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा अपने सामाजिक दायित्व  की भावना को साकार करते हुए एक विशेष शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 19 यू पी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स कैवल्य फाउंडेशन, लखनऊ पहुँचीं, जो पलेहन्दा, ईटगांव स्थित बधिर, दिव्यांगजन एवं मानसिक मंदित बच्चों के लिए संचालित एक विशेष विद्यालय है। संस्था के संचालक डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने कैडेट्स को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

   

इस अनूठी सामाजिक पहल में 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन के सूबेदार आर.के.राई सहित अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, दीप्ति, सिद्धी यादव, बुशरा हामिद तथा कैडेट रजनी, अनुष्का, भूमिका, निकिता, दिव्यांशी, आंचल, प्रीति कुमारी, प्रिया तिवारी, आस्था त्रिपाठी, निष्ठा मिश्रा, अरुंधति, वैष्णवी, सुरुचि, उरूज़, रिया, विनीता, गरिमा, सादिया, जूही, प्रिया रावत, मुस्कान, शालिनी, निधि, तान्या, इशिता, प्रियांशी, अलिशा सहित  बटालियन ड्राइवर विशाल कुमार का भी विशेष योगदान रहा। यह कार्यक्रम  कैडेट्स के साथ समाज के  अन्य लोगों के लिए भी  एक प्रेरणादायी है।