प्रेस-विज्ञप्ति
लखनऊ, 3 अक्टूबर 2025
मनबुद्धि, दृष्टिहीन एवं शरीर से अक्षम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने को प्रयासरत नाविका नितिन फाउंडेशन ने आज जानकीपुरम विस्तार स्थित नीता बहादुर दृष्टि संस्थान में फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में सुबह की बेला में 265 बच्चों की खुशियों और चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
संस्थान में रह रहे बच्चों के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण रोजमर्रा की मेडिसिन 7 पेटी, कपड़े, शूज, चप्पल, चादर, हागिया, डिटोल बोतल, खाने के पैकेट, केक, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। साम्रगी मिलते ही बच्चों को खुशियां जैसे कई गुन हो गई हो।
मौके पर समाजसेवी नितिन कुमार, नाविका नितिन, अंजलि अनुपम, मंजू मल्होत्रा, राधिका, सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह माया, पिंकी, नन्दनी, शालू, सहित गणमान्य मौजूद रहें।
(रामगोपाल सिंह)