वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में “फ्रॉम डेटा टू इनसाइट्स: स्टैटिस्टिकल एनालिसिस विद फ्री एंड एआई-ड्रिवन टूल्स” विषय पर आयोजित छह दिवसीय शॉर्ट टर्म कार्यक्रम के चौथे दिन विशेषज्ञों ने एएनओवीए, ची-स्क्वेयर टेस्ट, कोरिलेशन एनालिसिस, रिग्रेशन एवं मल्टिपल रिग्रेशन पर व्याख्यान और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।
डॉ. पराग बी. शाह एवं डॉ. राजू डी. चौधरी ने शोध एवं डेटा विश्लेषण में इन तकनीकों के महत्व को उदाहरणों सहित समझाया। कार्यक्रम में देश के 10 राज्यों से 37 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं सह-संयोजन श्री सी. डी. राणा कर रहे हैं।