वाराणसी। अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के तत्वावधान में 12 जुलाई (रविवार) को सायं 4 बजे से तेलियाबाग स्थित अथर्व फैमिली रेस्टोरेंट के एसी सभागार में 'बाबा श्री काल भैरव स्मृति काव्य संगम एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी 'निर्भीक' के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के प्रख्यात कवि महेन्द्र सिंह 'गौर' करेंगे तथा मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि संगम त्रिपाठी होंगे। देशभर से आए रचनाकार काव्यपाठ करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 108 व्यक्तियों को मंचीय एवं ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सहभागिता के इच्छुक लोग पूर्व पंजीकरण के बाद ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।