दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेलों के माध्यम से बच्चों ने दिखाई खेलकूद में प्रतिभा

रिपोर्ट सुनील पाण्डेय

, रामनगर (चित्रकूट)

 श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबों के ठा. उजागर सिंह खेल मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। पहले दिन दौड़, कूद आदि में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बहुमुखी प्रदर्शन किया ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, प्रबंधक संतोष कुमार पाण्डेय , सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज पाण्डेय और पियरियामाफी प्रधान योगेंद्र शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलन कर इसकी शुरुआत की थी  तो आज दूसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला,संतोष पाण्डेय प्रबंधक, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामराज पाण्डेय ने प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन कराया  कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष पाण्डेय ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने, उनमें खेल भावना विकसित करने तथा शारीरिक एवं मानसिकता विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय में खेल की प्रतियोगिता होना आवश्यक है यही ऐसा माध्यम है कि बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने निखर कर आ सकती है उन्होंने प्रतियोगिता के सकुशल संपन्न होने पर सभी का आभार जताया । शिव शंकर चौधरी प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया  इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता के ध्वज को सलामी दे उसे उतरवाया जिसका भार हनुमत इंटर कालेज नादी तौरा के नीलेश मिश्रा ने आगामी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी के तौर पर उक्त ध्वज को सम्पूर्ण भार के रूप में अपने कंधे में उठाया  दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की  800,1500,3000 मीटर दौड़ में तुलसी इंटर कालेज राजापुर की छात्रा बंदना चैम्पियन का ख़िताब प्राप्त किया 

जूनियर बालिका 100,200,400मीटर दौड़ में स्व0 लाला भाई पटेल इंटर कालेज कपना की छात्रा खुशी देवी ने चैम्पियन का ख़िताब हासिल किया  सीनियर बालक 400,800,1500 मीटर दौड़ में स्व0 महादेव इंटर कालेज नादिन का छात्र गौरव ठाकुर चैम्पियन रहा  जूनियर बालक वर्ग 200,400,600दौड़ में स्व0 महादेव इंटर कालेज नादिन का छात्र मंजीत चैम्पियन रहा   इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई जिसमें श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबों की छात्राओं ने प्रतियोगिता जीती  इस क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तुलसी इंटर कालेज राजापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर, महादेव इंटर कालेज नादिन कुर्मियान, पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी, स्व. लाला भाई पटेल इंटर कालेज कपना, हनुमत इंटर कालेज नांदी, हरिमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन, सरधुवा इंटर कालेज सरधुवा के छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता के आयोजन में व्यायाम शिक्षक संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही लेखा पटल में सिद्धेश्वर नाथ ओझा प्रवक्ता, विष्णु कांत अग्निहोत्री प्रवक्ता, मुख़्तार अहमद,भारत भूषण शुक्ला प्रवक्ता श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबों रहे 

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभार ज्ञानवती देवी, डा रिंकू भारती, गरिमा मिश्रा प्रवक्ता ने संभाला 

विद्यालय में अनुशासन आकाश यादव, अदिति नंदन त्रिपाठी ने बनाये रखा