लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला ने संगठन एवं समाज के सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति को हमेशा उन्हीं लोगों का सम्मान करना चाहिए, जो सम्मान की भावना को समझते हों। केवल किसी की हैसियत, पद या शक्ति देखकर सिर झुकाना कायरता का लक्षण माना जाता है। सच्चा कर्मवीर वही होता है जो सत्य और स्वाभिमान के मार्ग पर डटकर खड़ा रहे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा एक ऐसा परिवार है, जहां कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को सर्वोपरि माना जाता है। संगठन ने हमेशा उन लोगों का साथ दिया है जो सनातन धर्म, राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन शांति, सेवा और संस्कार की विचारधारा पर चलता है, लेकिन यदि कोई संगठन या उसके कार्यकर्ताओं को कमजोर समझने की भूल करेगा, तो उसे उचित जवाब भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हमें जवाब देना भी आता है, और अन्याय का प्रतिकार करना भी आता है। ईंट का जवाब पत्थर से देना हम जानते हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता हमेशा सत्य, न्याय और संगठन की मर्यादा रहती है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में कई लोग केवल दिखावे और प्रभाव के आधार पर लोगों को दबाने का प्रयास करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वाभिमान के साथ जीना जानता है। संगठन किसी के सामने झुकने में नहीं, बल्कि सत्य के लिए मजबूती से खड़े रहने में विश्वास रखता है।
हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला जी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जहां सम्मान मिलेगा, वहां संगठन पूरे दिल से सम्मान देगा, लेकिन जहां अपमान और षड्यंत्र की राजनीति होगी, वहां संगठन मजबूती से जवाब देना भी जानता है।
अंत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति की आवाज है, जिसे कोई भी शक्ति दबा नहीं सकती।