रोडवेज कर्मचारियों के हितों को नई दिशा देगी नवगठित कार्यकारिणी,कर्मचारियों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
वाराणसी:- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ वाराणसी क्षेत्र की वर्ष 2026-27 की क्षेत्रीय कार्य समिति का चुनाव एवं गठन प्रांतीय अध्यक्ष डीके त्रिपाठी की उपस्थिति तथा चुनाव अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ | चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे |
नवगठित कार्यकारिणी में संजय कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष,श्याम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष,कुलदीप सिंह,हौसिला प्रसाद एवं बिहारी लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया | राजेश कुमार सिंह को क्षेत्रीय मंत्री,महेश कुमार यादव,अजित सेठ एवं विनीत कुमार पाण्डेय को संयुक्त मंत्री तथा शिवम कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई | अनुप चौरसिया को कोषाध्यक्ष,अनिल कुमार पाण्डेय को सूचना एवं प्रचार मंत्री तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव को कार्यालय मंत्री बनाया गया |
कार्य समिति के सदस्य के रूप में गोविन्द उपाध्याय,योगेन्द्र सिंह,जगदीश प्रसाद, नाहिद अख्तर,अतुल सिंह,ध्रुवनाथ सिंह, वीर विक्रम बहादुर सिंह,आजाद सिंह, बिन्दू यादव,आशीष मोदनवाल,अजय गौड़,नवीन सिंह,धर्मप्रकाश सिंह एवं ऋषिकेश सिंह को शामिल किया गया | नवगठित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा,संगठन को मजबूत बनाने तथा रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया |
कार्यक्रम के अंत में चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया ||