दिल्ली अग्निकांड में गुरुग्राम का पूरा परिवार खत्म हो गया।

मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती जिस राधेश्याम अग्रवाल की देखरेख करने के लिए फैमिली के 8 मेंबर उस होटल में रुके हुए थे, वे सभी आग में जलकर मर गए थे। आज हॉस्पिटल में भर्ती राधेश्याम अग्रवाल ने भी दम तोड़ दिया।

1 – CA विवेक अग्रवाल

2– पत्नी तर्जनी अग्रवाल, इवेंट मैनेजर

3– बेटी जीविशा अग्रवाल

4– बेटी वारिया अग्रवाल

5– मां प्रेमलता अग्रवाल

6– मौसा जवरीलाल

7– मौसी कमला

8– मामा अशोक पंसारी

होटल में विवेक ने आखिरी कॉल अपने ममेरे भाई को की। उन्होंने कहा– "हम चारों तरफ से भीषण आग में फंस गए हैं। दम घुट रहा है। बस कैसे भी करके हमारी बेटियों को बचा लो"