• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • 'Kanya Pujan' Ceremony Held at DDU-GKY Training Center in Para; Gifts Presented to Children

डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र, पारा में कन्या पूजन समारोह आयोजित, बच्चों को भेंट किए गए उपहार

लखनऊ, पारा। डीडीयू-जीकेवाई के अंतर्गत एजुकेटर एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिमिटेड के पारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आज श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं का पालन करते हुए कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात हवन संपन्न हुआ तथा कन्याओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कन्याओं के सम्मान, नारी शक्ति के महत्व एवं बच्चों में संस्कारों की भावना को बढ़ावा देना रहा इस अवसर पर संस्था के निदेशक अभियंता पी. कुमार यादव, परियोजना प्रमुख प्रवीण जी, अभिषेक जी, तथा केंद्र प्रबंधक संतोष मौर्या सहित प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इनमें अंशुल, खुशबू, अनु, नेहा, समीक्षा, लक्ष्मी, अर्चना, अनूप, आलोक यादव, हेमंत,  महक, रिती, कृति, ज्योति, शिवानी, प्रियांशी,,   सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस आयोजन के माध्यम से प्रशिक्षण केंद्र ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों एवं कन्या सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।