• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Amit Kumar Singh of Kashi wins gold medal at NIFT Chennai Receives honor from President Draupadi Murmu for scoring 95 percent marks, along with a cash prize of ?25,000

काशी के अमित कुमार सिंह ने निफ्ट चेन्नई में जीता स्वर्ण पदक 95 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से प्राप्त किया सम्मान, 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

वाराणसी,  सिर गोवर्धनपुर निवासी अमित कुमार सिंह ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), चेन्नई में फैशन डिजाइनिंग के निटवेयर डिजाइन पाठ्यक्रम (2022-26) में 95 प्रतिशत समग्र अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें स्वर्ण पदक और 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया अमित की इस उपलब्धि पर माता शालिनी सिंह और पिता महेश कुमार सिंह ने खुशी जताई। उनके बड़े भाई अमन सिंह निशानेबाजी में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। अमित वर्तमान में बेंगलुरु की बनाना क्लब कंपनी में कनिष्ठ डिजाइनर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।