वाराणसी, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की ओर से सनबीम लहरतारा में बॉस्टन यूनिवर्सिटी के व्हीलॉक कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड ह्यूमन डेवलपमेंट के काउंसलिंग साइकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. वी. स्कॉट एच. सोलबर्ग की व्याख्यानशाला आयोजित की गई। उन्होंने स्कूल लीडर्स, वरिष्ठ शिक्षकों एवं करियर काउंसलर्स को बदलते करियर और भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया डॉ. सोलबर्ग ने आत्म-मंथन, रुचि व प्राथमिकताओं के अनुरूप करियर चयन के साथ करुणा, सहानुभूति, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और मानवीयता जैसे कौशल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सवालों का समाधान भी किया इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने स्वागत करते हुए करियर काउंसलिंग को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने सत्र को शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया, जबकि उपाध्यक्ष भारती मधोक ने कहा कि समूह विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में वाराणसी एवं पूर्वांचल की विभिन्न सनबीम शाखाओं के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या एवं स्कूल लीडर्स उपस्थित रहे।