नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं को किया जागरूक
वाराणसी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में स्नातक-परास्नातक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सहभागिता की
विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि नशा व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन को खोखला कर देता है। प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह और डॉ. पूनम सिंह ने नशे के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला
भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का मिश्रा, शिखा सिंह, आशा बिंध, शिफा, आदर्श चौहान, रितिका वर्मा और प्रियांशी ने विचार रखे। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव और डॉ. कंचन शुक्ला की सहभागिता रही। संचालन डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपमाला सिंह बघेल ने किया।