ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ | ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर ज़मायरा बिल्डकॉन  प्रा. लि. हज़रतगंज, लखनऊ द्वारा स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं सुखवीन कौर बग्गा के संयोजन में संकट मोचक पवन पुत्र बजरंगबली की पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | 

 ज़मायरा बिल्डकॉन प्रा. लि. के ऑनर एवं अंग्रेजी समाचार पत्र इण्डि टाइम्स के प्रधान सम्पादक स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व खालसा इंटर कॉलेज के प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने संकट मोचन हनुमान जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर विशाल भंडारे का शुभारम्भ किया |

 भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालुओं द्वारा बजरंगबली के नाम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो रहा था |

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को सब्जी -पूड़ी एवं बूँदी मिष्ठान के प्रसाद वितरण का शुभारम्भ स. राजेन्द्र सिंह बग्गा,स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं उनके पुत्र  जाहर बग्गा व ज़मायरा बग्गा ने किया | तत्पश्चात खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह की देखरेख में कॉलेज शिक्षक एवं कर्मचारी  स्टॉफ ने प्रसाद वितरण किया | 

इस भीषण गर्मी में शीतल जल एवं शरबत  के प्रसाद ने राहगीरों को काफ़ी राहत पहुंचाई | प्रसाद वितरण दोपहर 12:30 से प्रारम्भ होकर सांय 4 बजे  तक चलता रहा | भीषण गर्मी के बावजूद खालसा इंटर कॉलेज के चेयरमैन स. चरनप्रीत सिंह बग्गा के  पुत्र जाहर बग्गा एवं पुत्री ज़मायरा बग्गा  ने प्रारम्भ से लेकर समापन तक प्रसाद वितरण कर अपनी श्रद्धा भावना का परिचय दिया |