• Home
  • Andaman and Nicobar
  • Lucknow: Consumers will receive a 5.24 percent reduction in their electricity bills for October.

लखनऊ:अक्तूबर के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 5.24 प्रतिशत की राहत मिलेगी।

पावर कॉरपोरेशन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

अक्तूबर में ईंधन अधिभार 5.24 प्रतिशत तय किया गया है, जिसके चलते प्रदेशभर के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 5.24 प्रतिशत की रियायत मिलेगी।

इस राहत से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को कुल करीब 424 करोड़ रुपये की बचत होगी।

सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत और जुलाई में 4.43 प्रतिशत की राहत मिल चुकी है।

अक्तूबर की राहत के साथ यह लगातार चौथा महीना होगा, जब ईंधन अधिभार के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी।