वाराणसी। भारत विकास परिषद की सृजन शाखा द्वारा डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. प्रीति गौतम, डॉ. गीता जैसवाल, डॉ. राजेश पाण्डेय, डॉ. अजय सिंह, डॉ. जनार्दन सिंह तथा सीए श्रीमती जमुना शुक्ला को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय सिंह की माताजी श्रीमती प्रभावती देवी का भी परिवार संस्था एवं कुटुंब प्रबोधन के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान किया गया। शाखा अध्यक्षा शशि श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिवाजी श्रीवास्तव, प्राधिकारी श्रीवास्तव, पूनम पाठक, बृजेश लाल कर्ण, उदय बेताल सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।