• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Bagban Sindhi Women's Association's Teej celebration concludes with great fanfare; women revel in the festive spirit of Sawan.

बागबान सिंधी महिला संस्था का तीज उत्सव धूमधाम से संपन्न, सावन की मस्ती में झूमीं महिलाएं

वाराणसी। बागबान सिंधी महिला संस्था द्वारा रविवार को कैंटोनमेंट स्थित सूर्या होटल में तीज उत्सव एवं सावन के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ हुआ।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती निधि लालवानी ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सावन और तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मेहर चावला एवं दिशा तुलसियान ने किया।

इस अवसर पर संस्था की महिलाओं ने लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनमोहक नृत्यों के माध्यम से सावन और तीज के उल्लास को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में सचिव कीर्ति बिजलानी, कोषाध्यक्ष नीलम वासवानी, पूजा बदलानी, हर्षा केसवानी, वर्षा लालवानी, सुनीता पंजवानी, मधु मोटवानी, पूनम किशनानी, श्वेता चांगारानी, पूजा लखमानी एवं वर्षा बढ़ानी सहित अनेक सदस्याओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक श्रीमती मधु विशनानी, मुस्कान रुपानी, मिस्टी वाधवानी, पायल राजवानी, मधु दोडवानी एवं पूर्णिमा खत्री की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक तीज उत्सव का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।