मंडल मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश/ रामपुर तहसील शाहबाद क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने युवक की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पलथुआ निवासी जय नारायण किसी कार्य से साइकिल द्वारा सुरजनवाली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे पटरी के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।