वाराणसी/चंदौली। रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 'खुशी की उड़ान' संस्था को लखनऊ में आयोजित SAMVEDNA-2 National Social Impact Award Ceremony 2026 में National Social Impact Award तथा World Record of Excellence से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट सारिका दुबे (चंदौली) को रक्तदान जागरूकता और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
एडवोकेट सारिका दुबे ने कहा कि यह सम्मान संस्था के सभी रक्तवीरों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का है। उन्होंने स्वयं 18 बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है और संकल्प दोहराया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए। चंदौली की बेटी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर जिले में खुशी की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।