• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Banaras Lit Fest 5.0 to Bring Together Global Literary Figures; Literature in 11 Languages ??to Resonate Across 75+ Sessions

बनारस लिट फेस्ट 5.0 में जुटेंगे देश-दुनिया के साहित्यकार, 75+ सत्रों में गूंजेगा 11 भाषाओं का साहित्य

वाराणसी। काशी में 4 से 7 फरवरी 2027 तक ताज गंगेज में बनारस लिट फेस्ट 5.0 का आयोजन होगा। चार दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ में देश-विदेश के साहित्यकार, विचारक, कलाकार, शिक्षाविद, न्यायविद, उद्योगपति, मीडिया और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। 11 से अधिक भारतीय भाषाओं में 75 से ज्यादा सत्र आयोजित किए जाएंगे फेस्टिवल में नोबेल पुरस्कार विजेता हाग कांग और अब्दुलरज़ाक गुरनाड से बातचीत जारी है। बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री, डेज़ी रॉकवेल और बानू मुश्ताक, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय भी प्रमुख आकर्षण होंगे। हिंदी साहित्य से अलका सरावगी, नरेश सक्सेना, निर्मला पुतुल, उदयन वाजपेयी, मधु कांकरिया और संजीव पालिवाल शामिल होंगे अन्य प्रमुख नामों में संजीव सान्याल, पवन के. वर्मा, न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़, मनु जोसेफ, विवेक शानभाग, तबिश खैर, मणि राव, शोभा डे और शिवानी सिब्बल शामिल हैं। भारतीय भाषाओं से तारानंद वियोगी, सलमा, मोईद रशीदी और सुबी ताबा भाग लेंगी। उद्योग जगत से रवि वेंकटेशन, दीपक सप्रा और विनीत नायर, मीडिया से शशि शेखर, शिशिर सिन्हा तथा Teen Taal की टीम और खेल जगत से विश्वनाथन आनंद व सुनील छेत्री प्रमुख नाम हैं काशी की ओर से बीएचयू कुलपति प्रो. अजीत चतुर्वेदी और प्रो. अवधेश प्रधान समेत अन्य विद्वान शामिल होंगे। फेस्टिवल के कोषाध्यक्ष धवल प्रकाश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनिल ओहरी कृष्णा मोदी, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कुमार तथा समन्वयक अंशुमान राय, प्रदीप डे, आशुतोष कुमार ठाकुर और डॉ. श्वेता सिंह हैं। सदस्यों में हुसैन जाफर हुसैनी, आदित्य गुप्ता, सुमित अग्रवाल, रविकांत और रोहित गुप्ता शामिल हैं फेस्टिवल में BLF Book Awards 2027 के तहत प्रेमचंद, राहुल सांकृत्यायन, कबीर, महादेवी वर्मा, रस्किन बॉन्ड, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सरोजिनी नायडू और रवीन्द्रनाथ टैगोर पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही भारतेन्दु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट, कालिदास और विवेकानंद यूथ राइटर अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।