वाराणसी। श्रीमद्भागवत कथा एवं वैदिक यज्ञ के सातवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कथा के दौरान कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और जामवंत के दिव्य प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
आयोजन के दौरान भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए तथा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
आयोजन समिति ने बताया कि 30 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।