• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Students administered the oath of drug de-addiction under the "Drug-Free Youth, Developed India" campaign

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ।

चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मौरा, लखनऊ में मेरा भारत (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में, डायरेक्टर श्रीमती रितु सिंह के आशीर्वाद एवं सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में NSS के कार्यक्रम अधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम में संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती रितु सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया वहीं प्राचार्य डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, करियर और पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे, नशे से सदैव दूर रहेंगे तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान NSS के कार्यक्रम अधिकारी, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, भारत को विकसित बनाएं” का संदेश देते हुए सभी से नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।