स्थायी लोक अदालत में दो सदस्यों के पदों पर आवेदन आमंत्रित

वाराणसी, 09 जून। जनपद वाराणसी की स्थायी लोक अदालत में रिक्त दो सदस्यों के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार केंद्र एवं राज्य सरकार या उनके उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी, जिन्हें जनोपयोगी सेवाओं का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 06 जून से 06 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जमा कर सकते हैं। आवेदन एवं नियमावली से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय की वेबसाइट � पर उपलब्ध है।