वाराणसी। रामनगर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी रवि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या निवासी रामपुर, रामनगर, वाराणसी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को 19 अगस्त 2026 की रात 10:40 बजे मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड के पास चाइल्ड हेल्प लाइन की सूचना पर पकड़ा गया इस मामले में 18 अगस्त को मो. शाहिद की तहरीर पर थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 219/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्विलांस लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों की मुलाकात स्कूल जाते समय हुई थी और बाद में इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होने लगी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल पवन कुमार गुप्ता, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रिया आर्या, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।