पटवाई क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने पर सनसनी

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के  ग्राम मदारपुर व  चंदनपुर के पास पटवाई शाहाबाद रोड के किनारे एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का शव उम्र करीब 45 वर्ष मिला है आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और करीब चार दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा था आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराई जा रही है शरीर पर कोई जाहिर चोट नहीं है कद करीब 5 फुट 4 इंच रंग सांवला है व कमीज मैली व सफेद लाइनदार , नीचे एक बनियान नीले कलर का दूसरा लाल कलर का, अंडरवियर हल्का गुलाबी व सिलेटी कलर की पेंट ,पैरों में कोई चप्पल नहीं है । शारीरिक स्थिति बहुत कमजोर है। सफेद और काले बाल व दाढ़ी के भी सफेद  काले बाल हैं  तथा तलाशी लेने पर बायी पेंट की जेब से एक स्टील का गिलास वह दाहिनी जब से तीन-चार कौड़ी वह एक-एक के सिक्के व दो-दो के सिक्के व दो पांच पांच के सिक्के कल ₹30 बरामद हुए हैं आसपास के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सभी ने बताया कि तीन-चार दिन से इसी क्षेत्र में यह व्यक्ति घूम रहा था जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था । पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है