बयान दर्ज कराने के बाद से पत्नी चमन अंजुम को संत कुमार दरोगा जी ले गए ठिकाने की जानकारी न मिलने का पति ने लगाया आरोप
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां पति शादाब ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी चमन अंजुम को पुलिस द्वारा बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद जिले के मुंडापांडे बुलाया गया था। पति के मुताबिक, वहां दरोगा संत कुमार के समक्ष पत्नी ने बयान देते हुए कहा कि वह अपने पति शादाब के साथ रहना चाहती है और उसका निकाह शादाब से हो चुका है शादाब का आरोप है कि 18 तारीख को बयान दर्ज होने के बाद दरोगा संत कुमार उसकी पत्नी को लड़की पक्ष के लोगों के साथ गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद से पति अपनी पत्नी की जानकारी के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है पति का कहना है कि वह लगातार दरोगा संत कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। इससे पति की चिंता और बढ़ गई है। शादाब का दावा है कि उसे अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसकी पत्नी इस समय कहां है सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि मामले से टांडा क्षेत्राधिकारी को अवगत करा दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है अब सवाल यह है कि विवाहिता चमन अंजुम इस समय कहां है और उसे पुलिस अपने साथ किस आधार पर लेकर गई? पति लगातार अधिकारियों से अपनी पत्नी की जानकारी और न्याय की मांग कर रहा है।