आरबीआई की एनओसी के नाम पर कथित अनियमितता का मामला, जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग

आरबीआई की एनओसी के नाम पर कथित अनियमितता का मामला, जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा 

मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित परश्वनाथ प्लाजा में उस समय मामला गंभीर हो गया, जब कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे और आरबीआई की एनओसी से संबंधित मामले की जानकारी दी। शिकायतकर्ताओं ने कथित रूप से एनओसी के नाम पर की जा रही अनियमितताओं को लेकर अपनी बात रखी

मामले की जानकारी मिलने पर जब संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो आगरा से आए बताए जा रहे कुछ अधिकारी मौके से जाते हुए नजर आए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर दो दिन का समय मांगा गया और आश्वासन दिया गया कि सभी की एनओसी वापस कर दी जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। एनओसी जारी करने की प्रक्रिया, संबंधित दस्तावेजों तथा अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए, ताकि यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जा सके शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मामले का स्थायी एवं लिखित समाधान चाहिए। यदि दो दिन में एनओसी वापस करने का आश्वासन दिया गया है तो संबंधित विभाग इसकी स्पष्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करे और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करे

प्रशासन से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और सरकारी नियमों एवं आरबीआई से संबंधित प्रक्रियाओं की पारदर्शिता बनी रहे।