बारिश में नदी बना गांव का मुख्य मार्ग, 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों की राह मुश्किल
एक फीट से अधिक पानी में छिपे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ जलनिकासी का इंतजाम
खखरेरू/फतेहपुर* बारिश के बाद विजयीपुर विकासखंड के गुरसंडी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है
कुबेर सिंह के घर से नागेंद्र सिंह के घर तक करीब 200 मीटर रास्ते पर एक फीट से अधिक पानी भरा होने से मार्ग ने नदी का रूप ले लिया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 200 से अधिक बच्चों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक गुरसंडी गांव का यह मुख्य मार्ग खखरेरू, गुरगौला, दरियामऊ और गुरसंडी समेत आसपास के विद्यालयों में जाने वाले विद्यार्थियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है लगातार जलभराव के कारण बच्चों को पानी के बीच से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। पानी के अंदर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने से साइकिल और बाइक सवारों के साथ पैदल राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों को जरूरी काम से निकलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है
ग्रामीण शिवम सिंह, भूपेश सिंह, अरुण सिंह, नागेंद्र सिंह, कुबेर सिंह और शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग पर जलभराव की समस्या के संबंध में कई बार ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई
लंबे समय से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दिखावा कर सही करवा जाएगा