• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Breaking News ?? Bike on the Polytechnic Flyover from Munshi Pulia turns into a ball of fire!

लखनऊ ब्रेकिंग 🔥 मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर बाइक बनी आग का गोला!

 लखनऊ के मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर की ओर जा रही बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक बाराबंकी जा रहा था। आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई  सूचना मिलते ही थाना गाजीपुर की पॉलिटेक्निक चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया  आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।