तस्वीर SDM काजल मीणा की है। काजल ने IIT जैसी टॉप संस्थाओं में पढ़ाई की है। इन्होंने राजस्थान सिविल सर्विस यानी RAS में अपनी कैटगरी में प्रदेश टॉप किया। फिर अफसर बनीं। अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महज 60 हजार रुपए की रि'श्वत ले रही थीं। इनके साथ रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को भी गिरफ्तार किया गया। इस एक्शन में जांच के दौरान ऑफिस से चार लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया। दरअसल, एक पीड़ित ने एंटी क'रप्श'न ब्यूरो को बताया- मेरी जमीन की तकसीम की फाइनल डिक्री जारी होनी है। इसके लिए मुझसे पैसे मांगे जा रहें हैं। पहले 1 लाख रुपए की मांग की गई थी, लेकिन बाद में राशि घटाकर 60 हजार कर दी गई। मैडम ने 50 हजार और अपने रीडर के लिए 10 हजार मांगे।
इस शिकायत के बाद टीम ने मैडम को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान किया। तय समय और तारीख के मुताबिक जैसे ही पीड़ित 16 अप्रैल को मैडम के दफ्तर पहुंचा। उसने पैसे दिए। एंटी क'रप्श'न टीम ने मैडम को धर दबोचा।