विश्व हिन्दू रक्षा परिषद सचिव की बहन का दिन-दहाड़े अपहरण से आक्रोश

लखनऊ। शुक्रवार विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते लव जिहाद एक गंभीर समस्या बन गई है लेकिन उससे भी बड़ी समस्या है अब हिन्दू बेटियों को दिन दहाड़े उनके घर से अपहरण किया जा रहा | 

घटना, दिनांक- 2 मई को थाना दुबग्गा क्षेत्र स्थित दुबग्गा बेगरिया से विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की सचिव की 18 वर्षीय बहन का कथित रूप से नशीली दवा खिलाकर अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पीलीभीत जनपद के थाना बिलसंडा अंतर्गत ग्राम पहाड़गंज निवासी अरबाज खान पुत्र स्वर्गीय वशी खान एवं उसके गिरोह द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। अत्यंत दुःख का विषय है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा पीड़िता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का यह भी कहना है कि उक्त अभियुक्त पूर्व में भी एक हिंदू लड़की को गायब कर चुका है। 

गोरखपुर जनपद के गगहा थाना अंतर्गत ग्राम मुसैला पोस्ट खजुरी बाबू निवासी रामकृपाल चौहान पुत्र स्वर्गीय नंदलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी को गांव का ही दबंग मुस्लिम तशरीफ़ खान पुत्र मजिदुल्हा द्वारा मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर ब्रेनवाश करने के पश्चात पीड़ित के घर पर ही उसकी पत्नी को रखा है वह अपने घर गया तो उसने कहा कि तुम यहां आओगे तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा पीड़ित कृपाल चौहान ने बताया कि उसके ससुर की प्रॉपर्टी भी उसकी पत्नी सुनीता के नाम होने के कारण उसपर भी तशरीफ़ खान का कब्जा है उपरोक्त प्रकरण में अब तक कई प्रदेश व जिला प्रशासन को शिकायत की गई जिसका कोई लाभ नहीं हुआ वह कभी भी उसकी हत्या करा सकता हैl

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने पूर्व में भी कई पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। देवानन्द शर्मा पुत्र विश्वकर्मा शर्मा ग्राम भटवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर निवासी की पत्नि पूजा को आशिक अंसारी पुत्र जाकिर अंसारी निवासी ग्राम अहिरौली थाना खुखूँदु जनपद देवरिया भगा ले गया जिसके बाद हमारे द्वारा एस.पी कुशीनगर से वार्ता कर तीन दिन के अंदर लड़की को बरामद करवाकर अभियुक्त को जेल भेजवाया |

वहीं कर्नाटक के बैंगलोर निवासिनी शारदा देवी की पुत्री निर्मला चौहान जिसे मुबारक अली नामक जिहादी ने अपने कब्जे में कर रखा था | जिसे हमारे द्वारा मुख्यमंत्री कर्नाटक को पत्र भेजकर एवं काफी खोज बीन के पश्चात यू.पी के मुरादाबाद से लड़की को बरामद करावाकर आरोपी को जेल भेजवाया |

ऐसे कई प्रकरण में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने ऐसे लोगों पर कार्यवाही कराकर उन्हे जेल भेजवाया है जिसके पश्चात कई जगहों से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को धमकियाँ भी मिलती रही हैं,उनके कार्यक्रम स्थलों तथा कार्यालय की रेकी भी किया जाता रहा है l दिनांक-15/07/2025 को जनपद देवरिया थाना खुखुँदू निवासी 16 वर्षीय हर्षिता सिंह को अगवाह कर लिया गया था जिसको हमारे द्वारा थाना प्रभारी मोहनलालगंज द्वारा गिरफ्तार करा कर नाबालिग को लखनऊ से सकुशल बरामद कराया गया। 

दिनांक - 09/08/2025 कर्नाटक के बैंगलोर नेलमंगला टाउन निवासिनी पीडिता शारदा पत्नि भगदाराम चौहान, की 18 वर्षीय बेटी कुमारी निर्मला चौहान को मुबारक अली निवासी मुरादाबाद द्वारा बहला फुसलाकर भागा ले जाने व धर्मपरिवर्तन कराकर दो माह तक जबरन अपने साथ रखकर प्रताड़ित करता रहा जिसको मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से हमारे द्वारा बरामद करवाकर घर वापसी कराई गई |

दिनांक - 12/12/2025 को जनपद कुशीनगर निवासी देवानंद शर्मा की पत्नी पूजा को हमारे द्वारा आशिक अंसारी के चंगुल से हमारे द्वारा कुशीनगर पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर 24 घंटे में बरामद कराया गया |  दिनांक - 17/09/2025 को लखनऊ के सदर कैंट निवासिनी पीडिता राशि को सलमान द्वारा 10 वर्ष तक शोषण करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर लखनऊ पुलिस के सहयोग से हमारे द्वारा सलमान को गिरफ्तार कराया गया जिससे पीडिता की मदद हुई | 

ज्ञातव्य हो कि देश का सबसे बड़ा धर्मांतरण एवं लव जिहाद का आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ़्तारी हमारे द्वारा कराई गई थी | उसके पश्चात कई पीडिताओं को पुन: हिन्दू धर्म में पूजा पाठ कराकर घर वापसी कराया गया था जिससे जिहादियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है