• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • The drug empire in Said Nagli is rampant! Two families have filed complaints against a gang selling hashish and smack to even minors—police silence, public outrage overwhelming.

सैद नगली में नशे का साम्राज्य बेखौफ़! नाबालिगों तक को चरस स्मैक बेचने वाले गिरोह के खिलाफ दो परिवारों की तहरीर — पुलिस मौन जनता में भारी आक्रोश

मुरादाबाद/अमरोहा/सैद नगली। थाना सैद नगली क्षेत्र में नशे के सौदागरों ने तांडव मचा रखा है। स्मैक, चरस, अफीम, गांजा और शराब का धंधा खुलेआम सड़कों पर, कैंटीनों पर, और यहां तक कि आंबेडकर की मूर्ति तथा मथना रोड के पास बेरोकटोक चल रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब थाने से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर हो रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना बैठा है।

नाबालिग बच्चों पर काला शिकंजा नशे के सौदागर भोले भाले नाबालिगों और नौजवानों को खास निशाना बना रहे हैं। पैसों की कमी होने पर ये स्मैक विक्रेताओं के कहने पर घर की सोने-चांदी की चीजें तक ले जाने को मजबूर कर दिए जाते हैं। दो परिवारों ने अपने बच्चों के नशे की गिरफ्त में आने पर नामजद तहरीरें थाने में दी हैं। सूत्रों के अनुसार एक ही विक्रेता के पास लगभग 4 तोले सोने की चीजें गिरवी पड़ी हैं, जो नशे में फंसाए गए युवाओं से मंगवाई गईं। मुख्य आरोपी  विकास उर्फ़ बिक्की


स्थानीय जानकारी के मुताबिक विकास उर्फ़ बिक्की इस नशा नेटवर्क का प्रमुख चेहरा है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की तैयारी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि नशा तस्करों ने युवा पीढ़ी को बरबाद करने की कसम खा रखी है सैद नगली की बड़ी से बड़ी हस्तियों के बच्चे तक इस जाल में फंस चुके हैं और घर-घर का धन इन स्मैक कारोबारियों तक पहुँच रहा है। जनता का फूटा गुस्सा खुलकर आ रहे नाम

क्षेत्रीय जनता ने नशे के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं और गांव में गुस्से की लहर तीव्र हो चुकी है। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि मथना रोड पर एक इंटर कॉलेज भी स्थित है और इसी रास्ते पर दिनदहाड़े नशा बेचा जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को नशे की लत लगाई जा रही है।पुलिस पर बड़े सवाल । जबकि उत्तर प्रदेश सरकार नशामुक्ति अभियान पर जोर दे रही है,सैद नगली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, और नशे का कारोबार फलफूल रहा है।

जनता सवाल पूछ रही है । क्या पुलिस को यह सब दिखाई नहीं दे रहा? या देखने की मंशा नहीं है? इस पूरे मामले ने सैद नगली में हड़कंप मचा दिया है। जनता की मांग है कि नशा विक्रेताओं पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो । नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो मथना रोड व कैंटीनों की छापेमारी हो नाबालिगों को नशा बेचने वालों पर गैंगस्टर व NSA जैसे कड़े कानून लगे सैद नगली में अब जनता खुलकर कह रही है नशे को नहीं, युवा पीढ़ी को बचाओ!