• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • The main accused who had killed the property dealer after taking him hostage have been arrested in Delhi.

प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर मारा था मुख्य आरोपियों की दिल्ली में हो चुकी गिरफ्तारी

पूर्व में उक्त घटना में शामिल दस  शातिर अपराधियों को हाथरस पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

 उत्तर प्रदेश आज अवगत कराना है कि वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सहपऊ पर सूचना दी कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का उसका मकान हडपने की नियत से हत्या कर दी है उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ नगर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान घटनास्थल थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पाए जाने पर उक्त अभियोग को थाना कोतवाली हाथरस में पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस तेजतर्रार चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना थाना पुलिस, एसओजी, एण्टीथैफ्ट सहित पांच टीमों का गठन किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना में नामजद  आरोपी कन्हैया पुत्र मुरारी लाल निवासी दिल्ली वाला चौक गली द्वारिकाधीश थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

उक्त घटना से सम्बन्धित अभियोग में पूर्व में कुल दस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा आज दिनाँक 20.04.2026 को उक्त अभियोग मे वांछित एक अन्य शातिर अपराधी कन्हैया को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।