मिलक पुलिस की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को भेजा न्यायालय
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। मिलक थाना पुलिस ने धमकी देने और रुपये मांगने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस के मुताबिक ग्राम लखीमपुर विष्णु निवासी विनिता पत्नी स्वर्गीय सूरज पटेल ने आरोप लगाया था कि आरोपी आदेश शंखधार पुत्र रामाशंकर, निवासी मोहल्ला असदुल्लापुर, थाना मिलक, द्वारा उसके पति को धमकी देने तथा रुपये मांगकर प्रताड़ित किया गया। तहरीर के आधार पर 19 अगस्त 2026 को थाना मिलक में मुकदमा अपराध संख्या 278/2026 धारा 108/308(6)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मिलक पुलिस टीम ने 20 अगस्त को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आदेश शंखधार को धनेली पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे से दोपहर करीब 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजे जाने की बात कही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में विवेचक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा, उमेश कुमार और कुलजीत सिंह शामिल रहे पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।