पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं, बल्कि समाज की चेतना को जागृत करने वाला एक सशक्त माध्यम है। यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो जनमानस की आवाज़ बनकर सत्ता और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। पत्रकार अपनी कलम, विचार और साहस के माध्यम से सत्य को सामने लाने का कार्य करते हैं, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।
हिंदी पत्रकारिता ने पिछले 200 वर्षों में देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में अतुलनीय योगदान दिया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्रहित, जनहित और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।
ठ और भ्रम के इस दौर में भी निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी लेखनी केवल शब्द नहीं लिखती, बल्कि इतिहास रचती है, जनमत तैयार करती है और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर हम उन सभी पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं, छायाकारों, मीडिया कर्मियों एवं समाचार पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े सभी सहयोगियों को नमन करते हैं, जिन्होंने सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी सेवाएँ समाज को समर्पित की हैं।
हिंदी दैनिक, हिंदी साप्ताहिक एवं हिंदी मासिक पत्रिकाओं के सभी संपादकों, पत्रकारों, लेखकों, स्तंभकारों तथा मीडिया जगत से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ