महिला थाना प्रभारी द्वारा दो जोड़ों की कराई गयी विदाई

पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक श्रीमती हंसमती,  मय टीम  के प्रयासों से पति पत्नी के मध्य चल रहे विवाद को समझा बुझाकर पति  के साथ विदाई कराई गई, यह दोनों प्रकरण  काफी समय से  विवादित चल रहे थे, किंतु आज सारे मतभेदों को भुलाकर दंपति आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए । दोनो परिवारों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।