वाराणसी (सारनाथ): यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सारनाथ स्थित चिराग कोचिंग सेंटर में खुशी की लहर दौड़ गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी।
हाईस्कूल (10वीं) में छात्र प्रियांशु यादव ने 94.8% अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व संस्था का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में श्रेया पांडे ने 89% अंक लाकर संस्था का गौरव बढ़ाया। अन्य सफल विद्यार्थियों में हाईस्कूल से प्रिंस यादव (84%), गौरव यादव (83.5%), अंजली यादव (83.5%), आयुष पटेल (83%), सचिन तिवारी (80.5%) और अखिलेश गोंड (80%) शामिल रहे।
इंटरमीडिएट में श्रेया के बाद वंदना पटेल (83.20%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि रीना, आकाश, अनंत, आशीष, अनुष्का, अमन, रक्षा, पीयूष, अनुराग, अर्जुन और किशन ने भी सराहनीय अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से गणित विषय में प्रियांशु यादव ने 99 अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। वहीं श्रेया और वंदना ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर दीपक मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई, जिसके बाद मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर आनंद सर, ओम प्रकाश सर, अजीत सर, अवनीश सर, नीरज सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और पूरे कोचिंग परिवार के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।