सभी मुख्य विषयों के 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध-डॉ दिनेश कुमार
लखनऊ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत क्लास 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रम द्वारा भी विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फ़ॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (S W A Y A M) के नाम से एक मंच शुरू किया है
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि एन सी ई आर टी स्वयं पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण ग्यारह विषयों ( भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित,मनोविज्ञान, लेखा शास्त्र,अर्थशास्त्र, भूगोल,व्यवसाय अध्ययन,अंग्रेजी और समाज शास्त्र) में ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है और इन्हें विभिन्न चक्रों में संचालित किया जा रहा है
इन्हीं विषय क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं