ग्रेशियस ग्लोरी इनोवेटिव एजुकेशन फाउंडेशन ने राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI), लखनऊ के EIACP Programme Centre के सहयोग से स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर में जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर NBRI–EIACP Programme Centre, लखनऊ के अधिकारी गण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे| उन्होंने विद्यार्थियों को जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली छोटी-छोटी पर्यावरण अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में प्रेरक जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्रेशियस ग्लोरी इनोवेटिव एजुकेशन फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ शिखा राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रकृति की रक्षा किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाए, तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पृथ्वी का निर्माण कर सकते हैं।”
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा ग्रेशियस ग्लोरी इनोवेटिव एजुकेशन फाउंडेशन की सिग्नेचर पहल “द ग्रीन हार्ट प्लेज”, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वयं की देखभाल, प्रकृति संरक्षण तथा सतत जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया | कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मिशन लाइफ पजल गेम तथा अन्य रोचक पर्यावरणीय गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्था की क्रिएटिव डायरेक्टर, यशस्वी राज ने बताया कि ग्रेशियस ग्लोरी भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिकत को बढ़ावा देने हेतु ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।