लखनऊ ! पुलिस भर्ती परीक्षा में जिलाधिकारी लखनऊ के आदेशानुसार,चीफ वार्डन सिविल डिफेंस आदरणीय अमरनाथ मिश्र के दिशा निर्देशन में सिविल डिफेंस प्रखंड गोमती नगर द्वारा रेलवे स्टेशन गोमती नगर पर हेल्प डेस्क कैंप लगाकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की सहायता की गई।
गौरतलब है कि 8-9 और 10 जून को राजधानी लखनऊ मे कई केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने रेल एवम बसे से लखनऊ पहुंचे। परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए गोमती नगर स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस के प्रखंड गोमती नगर के स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी थी। गोमतीनगर प्रखंड के स्वयंसेवकों ने परीक्षा के एक दिन पूर्व 7 जून की शाम से ही मोर्चा सम्भाल लिया था। अपर नगर मजिस्ट्रेट -4 सचिन कुमार वर्मा की उपस्थिति में और डिविजनल वार्डन नफीस अहमद की देखरेख में अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचने मे सिविल डिफेन्स वार्डन द्वारा निस्वार्थ सेवा / मदद की गई साथ ही जो अभ्यर्थी आराम करना चाहते थे उनके लिए विश्राम की व्यवस्था की गई।
इस दरमियान अभ्यर्थियों को उनके सेंटर तक पहुंचने के लिए गोमती नगर के वार्डन / स्वयंसेवकों ने मार्ग दर्शन किया। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को उनके घर वापसी के लिए वार्डन्स ने अपनी सेवाए दी
सिविल डिफेंस के इस सराहनीय कार्य निस्वार्थ सेवा भाव से रेल प्रशासन गोमती नगर स्टेशन के अधिकारियों ने मुक्त कंठ से प्रखंड गोमती नगर सिविल डिफेंस के वार्डेनों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस अधिकारी वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा तथा डिप्टी चीफ गुरप्रीत सिंह सेठी एवं स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी जी ने गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर वार्डन्स /स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इस सराहनीय कार्य निस्वार्थ सेवा भाव में सिविल डिफेंस गोमतीनगर के डिविजनल वार्डन नफीस अहमद, --ऐश्वर्य शर्मा डिप्टी डिवीजनल वार्डन , रितेश शर्मा पोस्ट वार्डन (रिजर्व), पीके शर्मा ico, अखिलेश कुमार वर्मा, सुरेश पाल, यदुवीर सिंह रघुवंशी, संतोष पांडे,हरिओम यादव,संदीप कुमार, कृष्ण कुमार पांडे,राम खिलावन, जय सिंह, हितेश गुप्ता, शिवम कश्यप, विकास कश्यप,सुमित कुमार, प्रियेश विक्रम, सनी साहनी,सज्जन अली, शाजिया सिद्दीकी, सद्दाम हुसैन, फैज शब्बीर,आकिब हुसैन, मोहम्मद अलीम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार गुप्ता, रितेश शर्मा, वाष्णाने सिंह, अर्थ शर्मा, दिव्यांशु, आकाश, अक्षत मौर्य, आर्यन श्रीवास्तव, आयुष कुमार, गजेंद्र सिंह यादव,वीरेंद्र सिंह यादव, राम सरन, रमेश कुमार निर्मल,पुष्कर राज वर्मा, सिद्धांत स्वरूप निषाद, हर्षित सिंह, शिव शंकर दुबे, रजत चतुर्वेदी, स्वतंत्र सिंह, अजय पाल,महेश चतुर्वेदी,आशीष त्रिपाठी,आदि वार्डन निस्वार्थ सेवा में शामिल रहे ।