• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Shashishu Vatika Inter College Govind Nagar Moradabad 21 Day Summer Camp is being organized from 2026

शशिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंद नगर मुरादाबाद 21 में 2026 से 7 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है

मुरादाबाद ।उत्तर प्रदेश/आज 21 मई 2026 से शिशु वाटिका इंटर कॉलेज गोविंद नगर मुरादाबाद में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया । आज समर कैंप के प्रथम दिन निम्नलिखित एक्टिविटीज का आयोजन किया गया ।


जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यार्थियों के लिए योग के कार्यक्रम से हुआ जिसमें प्रशिक्षिका एवं योग टीचर  रेणु भारद्वाज एवं सहयोगिक सुनीता गुप्ता जी के द्वारा हुआ। इसके अतिरिक्त अलग-अलग समूह में बांटकर बच्चों को कम शाह क्राफ्ट एक्टिविटी डांस एक्टिविटी कबड्डी इंडोर गेम खो-खो के साथ-साथ बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मोटिवेशनल शो का आयोजन कर प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने वाली शॉर्ट्स फिल्म के शो दिखाए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और  आनंद के पल बिताए। आज के समर कैंप को सफल बनाने में मंजुला शर्मा कुमारी अवंतिका मिश्रा कुमारी अंजली यादव  सौरभ सर अभय सिंह  अरुण शर्मा जी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग का भरपूर सहयोग रहा आज के मनोरंजक, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक  अनुज अग्रवाल  ने भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य हरी निवास गुप्ता गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या  निगम रस्तोगी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  यह समर कैंप बच्चों के लिए आनंददायक एवं यादगार अनुभव रहा।