• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • A Blend of Tradition and Jubilation at Marwari Yuva Manch Annapurna Branch’s 'Shringar-e-Sawan' Teej Festival

मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा के 'श्रृंगार-ए-सावन' तीज उत्सव में परंपरा और उल्लास का संगम

मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा के 'श्रृंगार-ए-सावन' तीज उत्सव में परंपरा और उल्लास का संगम एलिगेंस होटल में महिलाओं ने तीज उत्सव में संस्कृति, सौंदर्य और उत्साह की बिखेरी छटा, प्रतियोगिताओं में विजेताओं का हुआ सम्मान

वाराणसी, 7 अगस्त। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा शुक्रवार को ककरमत्ता स्थित एलिगेंस होटल में "श्रृंगार-ए-सावन" तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता कर सावन और तीज की सांस्कृतिक परंपराओं का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष निहारिका तोदी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। शाखा सचिव सुनीता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नेहा गोयल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तीज उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, तीज विशेष प्रतियोगिताएं और कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। लेहंगा एवं साड़ी ड्रेस कोड में सजी महिलाओं ने सावन की पारंपरिक छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कनक खंडेलवाल एवं यशा मोदी ने निर्णायक के रूप में किया प्रतियोगिताओं में सीमा अग्रवाल को तीज क्वीन, प्रियंका खंडेलवाल को रनर-अप तथा प्रीति लोहिया को बेस्ट डांस का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाकार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक पूजा खेमका, जया वासिया, पूजा अग्रवाल एवं मोली अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाखा अध्यक्ष निहारिका तोदी ने आयोजन को सफल बनाने में सभी संयोजकों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन यादगार बन सका। अंत में भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प लिया गया।