रामपुर ।कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई जिसके बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर पर जोरदार नारेबाजी की जिसकी आवाज सुनकर आए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से जिलाध्यक्ष ने इनकार किया और कहा की हमें जिलाधिकारी महोदय से मिलवाए हम उनको ज्ञापन देंगे किसानों की किसी भी समस्या कासमाधान नहीं हो रहा है उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाअध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा की ज़िला प्रशासन किसानों की समस्याओं को ध्यान दे किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसान खेतों की मेंडो पर बैठ कर बिलख बिलख कर रो रहा है और उन्होंने कहा कि जनपद रामपुर में बेमौसम बारिश से गेहूँ की फसल कई स्थानों पर बर्बाद हुई है। पैदावार क़तिहाई निकल रही है। जो गेहूँ एक एकडू में बीस से पच्चीस कु० निकलता था वह आज मात्र 10 या 12 कु० तक रह गया है, किसानों को मुआफजा दिया जाये। और कहा की मिलक, बिलासपुर, शाहबाद तहसीलों के अंतर्गत बारदाना नहीं है।
यह कहकर गेहूं की खरीद नहीं रहा है। और कहा की किसानों की हालात आज बहुत ही बुरी है उसकी जमीन पर कोई प्रशासनिक अधिकारी किसान की फसलों के हुए नुकसान को सुनने को तैयार नहीं है। किसानों का कर्जा माफ किया जाये और फसलों का ग्राउंड लेवल पर सर्वे कराया जाए। और कहा जनपद में, अवैध खनन पर कार्यवाही नहीं हो रही है तहसील मिलक मैं खानपुर, चांदपुर नदियों को खोदकर खोखला किया जा रहा है खनन माफियों द्वारा जिसपर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही अगर किसान अपने खेत से निजी काम के लिए 1 ट्रॉली भी मिट्टी ले जाता है तो उसपर कारवाही होती है टैक्टर ट्रॉली को सीज किया जाता है। ज़िला अध्यक्ष ने कहा की आज कुछ किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे आने वाली 17 तारीख से रामपुर ज़िले मैं (अराजनैतिक) गुट ज़िले भर आंदोलन शुरू हो रहा है और और रामपुर कलेक्ट्रेट मैं अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो रहा है सभी किसान अपनी अपनी तैयारिया अभी से शुरू कर दे किसान बचेगा तो देश बचेगा। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह, सुनील मौर्य, नीरज कुमार, बाबर खां, जुनैद खां, अब्दुल रज़्ज़ाक खान, रामपाल पटेल, चौ राजपाल सिंह, सुशील कुमार शर्मा, मुशीब अली खां, रामदास कोहली, विजयपाल कयशप सहित अधिक संख्या में किसान मौजूद रहे।